Pakur, 21 अगस्त: उपायुक्त मनीष कुमार ने गुरुवार को पाकुड़ प्रखंड के गंधाईपुर पंचायत के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने खेतों में बाढ़ से प्रभावित फसलों को देखा और किसानों से बातचीत की। उपायुक्त ने बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और पानी का जलस्तर लगातार घट रहा है। उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद कर उनका हाल-चाल जाना और उन्हें आश्वस्त किया कि प्रशासन हर संभव मदद करेगा।
निरीक्षण के दौरान डीसी ने जुट की खेती का भी जायजा लिया और किसानों को प्रोत्साहित करते हुए खेती से संबंधित समस्याओं और उनकी जरूरतों को समझा। उन्होंने कहा कि किसानों की मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी, सरकार उनके साथ खड़ी है। इसके अलावा उपायुक्त ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय गंधाईपुर का भी निरीक्षण किया और विद्यालय प्रबंधन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पाकुड़ प्रखंड स्थित गंधाईपुर पंचायत के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। बाढ़ से प्रभावित फसलों को देखा।अब स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। पानी का जलस्तर धीरे-धीरे घटता जा रहा है। वहां के स्थानीय लोगों से संवाद कर उनलोगों का हाल-चाल जाना। @JharkhandCMO @HemantSorenJMM pic.twitter.com/s1AD3TYQkr
— DC PAKUR (@dcpakur) August 21, 2025
ये भी पढ़ें: Betla: नक्सली आत्मसमर्पण करें, नहीं तो गोली खाने को रहें तैयार: आईजी सुनील भास्कर









