Sahibganj: भू-अर्जन कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न, लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे का निर्देश

Sahibganj: Review meeting of land acquisition works concluded, instructions for early settlement of pending cases

Sahibganj, 21 अगस्त: समाहरणालय सभागार में गुरुवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी हेमंत सती की अध्यक्षता में भू-अर्जन विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न परियोजनाओं से जुड़े भूमि अधिग्रहण की प्रगति, रैयतों को मुआवजा भुगतान और लंबित मामलों की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त ने विशेष रूप से NH-80 परियोजना, गंगा पुल, NH-80 फेज-1 और फेज-2 से जुड़े भू-अर्जन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि लंबित मामलों का शीघ्र और पारदर्शी निपटारा किया जाए, ताकि रैयतों को समय पर मुआवजा मिल सके।

बैठक में उपायुक्त ने अधिकारियों को यह भी अवगत कराया कि कपटपूर्ण निबंधन और फर्जी दस्तावेज़ के आधार पर होने वाले मामलों पर सख्त कार्रवाई की जाए। ऐसे मामलों की पहचान कर संबंधित परिवार के विलोपन की प्रक्रिया तुरंत अपनाई जाए। उन्होंने सभी अंचल अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी और राजस्व कर्मियों को निर्देश दिया कि भू-अर्जन कार्य निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं।

बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रबल गर्ग, अपर समाहर्ता गौतम भगत, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी छुटेश्वर कुमार दास समेत सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी और राजस्व कर्मी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें: Betla: नक्सली आत्मसमर्पण करें, नहीं तो गोली खाने को रहें तैयार: आईजी सुनील भास्कर

PREMJIT KUMAR
Author: PREMJIT KUMAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!