Pakur: हिरणपुर में ज्वेलरी दुकानों व पेट्रोल पंपों पर सीसीटीवी अनिवार्य

Pakur: CCTV mandatory at jewellery shops and petrol pumps in Hiranpur
  • थाना प्रभारी की सख्त चेतावनी, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

Pakur: हिरणपुर थाना क्षेत्र में लगातार बाहरी राज्यों और अन्य थानों की पुलिस द्वारा हिरणपुर बाजार की ज्वेलरी दुकानों पर छापेमारी के बाद अब थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने थाना क्षेत्र के सभी ज्वेलरी दुकानदारों और पेट्रोल पंप मालिकों की बैठक बुलाकर साफ कहा कि हर दुकान और पेट्रोल पंप में 24 घंटे चालू रहने वाला सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य होगा।

थाना प्रभारी ने चेतावनी दी कि दुकानदार बंधक के रूप में ली गई किसी भी ज्वेलरी का पूरा दस्तावेज और प्रमाण सुरक्षित रखें। यदि इसमें लापरवाही या गड़बड़ी पाई जाती है तो बिना किसी रियायत के सीधी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह कदम आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने और क्षेत्र की कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है। साथ ही स्पष्ट कर दिया कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ये भी पढ़ें: Rajmahal में लगेगी हाई मास्क लाइटें, 35 पंचायतों के प्रमुख चौक-चौराहों का हुआ निरीक्षण

AZAD ALAM
Author: AZAD ALAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!