Pakur जिले के सभी पंचायतों में आयोजित हुआ बिरसा फसल बीमा शिविर

Birsa crop insurance camp was organized in all the panchayats of Pakur district

Pakur, 25 अगस्त: जिले के सभी पंचायतों में सोमवार को बिरसा फसल बीमा योजना से संबंधित विशेष शिविर का आयोजन किया गया। उपायुक्त मनीष कुमार के निर्देश पर जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी विभिन्न पंचायतों में पहुंचे और शिविरों का जायजा लिया।

पाकुड़िया प्रखंड के कई पंचायतों का निरीक्षण करते हुए जिला सहकारिता पदाधिकारी चंद्रजीत खलको ने लैंप्स सचिवों, पंचायतों के बीएलई, किसान मित्रों एवं संबंधित कर्मियों को आपसी समन्वय बनाकर अधिक से अधिक किसानों का बीमा कराने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्धारित लक्ष्य को हर हाल में शत-प्रतिशत पूरा करना होगा। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी किसान बीमा से वंचित न रहे।

श्री खलको ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने नजदीकी प्रज्ञा केंद्र में जाकर अनिवार्य रूप से फसल बीमा कराएं। उन्होंने आश्वस्त किया कि फसल नष्ट होने की स्थिति में सरकार किसानों को क्षतिपूर्ति राशि उपलब्ध कराएगी।

ये भी पढ़ें: Pakur: हिरणपुर में ज्वेलरी दुकानों व पेट्रोल पंपों पर सीसीटीवी अनिवार्य

AZAD ALAM
Author: AZAD ALAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!