Pakur: दुर्गा पूजा में विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक की बैठक

Pakur: Meeting of Deputy Commissioner and Superintendent of Police regarding maintenance of law and order during Durga Puja

Pakur: आगामी दुर्गा पूजा को लेकर विधि-व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने हेतु समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी की संयुक्त अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी पूजा पंडालों के पास अग्निशामक यंत्र एवं एंबुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित हो और मॉक ड्रिल कराई जाए। हाट-बाजार, मेला क्षेत्र व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर भी मॉक ड्रिल अनिवार्य रूप से कराए जाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि सभी दुकान, पेट्रोल पंप एवं ज्वेलरी शॉप पर सीसीटीवी कैमरे लगाना जरूरी है, विशेषकर दुकान के बाहर।

उपायुक्त ने यह भी स्पष्ट किया कि पूजा पंडालों के सभी स्वयंसेवकों (वालंटियर) के पास बीशेल होना चाहिए, डंडा नहीं, तथा सभी वालंटियर का आईडी कार्ड अनिवार्य रहेगा। प्रत्येक पंडाल में फायर डिस्टिंग्विशर की व्यवस्था करनी होगी। साथ ही अनजान जगह पर 4–5 युवकों-युवतियों के एक साथ दिखने पर पुलिस एवं प्रशासन को पूछताछ करने की हिदायत दी गई। सोशल मीडिया पर भी निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए, ताकि किसी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना से माहौल खराब न हो। उपायुक्त ने कहा कि सभी प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी सतर्कता बरतें और त्योहार को शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराएं।

बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी, अपर समाहर्ता, जिला खनन पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें: Pakur: नगर थाना पुलिस ने 17 बोतल देसी शराब के साथ युवक को किया गिरफ्तार

AZAD ALAM
Author: AZAD ALAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!