अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर Sahibganj महाविद्यालय में योग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

Yoga training program organized at Sahibganj College on International Yoga Day.

Sahibganj: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर साहिबगंज महाविद्यालय में योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पतंजलि योग संस्था के प्रशिक्षकों ने महाविद्यालय के शिक्षकों, शिक्षकेतर कर्मियों एवं छात्र-छात्राओं को योग की विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण दिया तथा नियमित योगाभ्यास के लाभों से अवगत कराया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. सैयद रजा इमाम रिजवी ने कहा कि वर्तमान समय की व्यस्त जीवनशैली में स्वस्थ रहने के लिए योग अत्यंत आवश्यक है। योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक संतुलन और सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करता है। उन्होंने सभी से अपने दैनिक जीवन में योग को शामिल करने की अपील की।

मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. अनूप कुमार साह ने मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के संरक्षण में योग की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए इसे जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने पर बल दिया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. कुमार प्रशांत भारती, डॉ. शोभा मुर्मू, डॉ. प्रिया सिंह, डॉ. अनु सुमन वाड़ा, बीएड विभाग के प्रो. नितिन कुमार घोष सहित महाविद्यालय के कई शिक्षकेतर कर्मी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। योग प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया।

ये भी पढ़ें: फाइलों में झोल, फिर भी मिली खदान! Sahibganj में तत्कालीन पदाधिकारियों के संरक्षण में चल रहा था लीज मंजूरी का खेल?

MOHSIN RAJA
Author: MOHSIN RAJA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!