Sahibganj: झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन की जिला कमेटी का पुनर्गठन, चंदन सिंह बने अध्यक्ष, रब नवाज़ आलम को महासचिव की जिम्मेदारी

Sahibganj: Jharkhand Journalists Association's district committee reconstituted; Chandan Singh appointed President, Rab Nawaz Alam entrusted with the responsibility of General Secretary.

Sahibganj: झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन (JJA) की जिला इकाई का रविवार को पुनर्गठन किया गया। शहर के सिदो-कान्हू सभागार में आयोजित बैठक राज्य से मनोनीत जिला प्रभारी शौकत खान की निगरानी तथा राज्य सचिव अरविंद ठाकुर, प्रवीण कुमार और शिव शंकर निराला की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से नई जिला कमेटी का गठन किया गया।

बैठक की शुरुआत पूर्व जिला कमेटी को भंग करने की घोषणा के साथ हुई। इसके बाद संगठन को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से चंदन सिंह को जिला अध्यक्ष चुना गया, जबकि भूदेव कुमार, अब्दुल मन्नान और अफसर अली को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। रब नवाज़ आलम को महासचिव, आलोक कुमार एवं मो. गुलजार को सचिव तथा अमित कुमार को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं बृजेंद्र कुमार और दीपक केसरी को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।

इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने पत्रकारों की एकजुटता, अधिकारों की रक्षा और पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों पर मजबूती से कार्य करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि संगठन पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और पेशेवर विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा तथा जिले के पत्रकारों को एक मजबूत मंच प्रदान करेगा।

Sahibganj: Jharkhand Journalists Association's district committee reconstituted; Chandan Singh appointed President, Rab Nawaz Alam entrusted with the responsibility of General Secretary.

बैठक में जिले के बड़ी संख्या में पत्रकार एवं संगठन से जुड़े सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अमित चौधरी, जहांगीर आलम, रिजवानुल हक, फतेह आलम, कालीचरण मंडल, श्रीकांत यादव, मेहताब आलम, विकास सिंह, कृष्णकांत कुमार, संतोष चौरसिया, एमके यादव, केएन यादव, अमित साह, सागर सुमन, राकेश रमन सरकार, भास्कर घोष, कमल हुसैन, सपन कुमार, मिथुन यादव, आनंद चौधरी, अभिषेक, सरोज झा, फरोग अहसन, उदित नारायण, रूपेश कुमार, धनंजय हलदर, गोविंद ठाकुर, इमरान, संदीप सिंह, विजय केजरीवाल, शंकर पंडित, हलीम अंसारी, पवन कुमार, सोनू ठाकुर, मानव दत्ता, संजय मोदी, अजीत कुमार झा, नागराज, दीपक डोकानिया, केदार साह, मलिक अख्तर, देव आर्यन, रंजन पासवान, वसीम आलम, अभिमिलेख मरांडी, अमित राज सिंह, अरविंद यादव, मुन्ना यादव, विकास शर्मा, राजेश कुमार, शशिकांत यादव, मनीष शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

ये भी पढ़ें: नमो ऐप राष्ट्रीय क्विज में Sahibganj के बजरंगी प्रसाद यादव का जलवा, देश में तीसरा और झारखंड में पहला स्थान

MOHSIN RAJA
Author: MOHSIN RAJA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!