Pakur: डीसी ने किया ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण, राजनीतिक दल प्रतिनिधियों संग की बैठक

Pakur: DC inspected EVM warehouse, held meeting with political party representatives

Pakur: उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी मनीष कुमार ने सोमवार को ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के उपरांत उन्होंने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित बैठक भी की। निरीक्षण के क्रम में डीसी ने वेयरहाउस की विधि-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों, ईवीएम मशीनों और अन्य उपकरणों की स्थिति तथा रखरखाव का जायजा लिया। जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी मोहन लाल मरांडी ने सुरक्षा एवं तकनीकी व्यवस्था की विस्तृत जानकारी दी।

उपायुक्त ने कहा कि जिला निर्वाचन पदाधिकारी को प्रत्येक माह वेयरहाउस की स्थिति का निरीक्षण कर प्रतिवेदन मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग, झारखंड, रांची को भेजना अनिवार्य है। इस क्रम में उन्होंने जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और प्रतिवेदन समय पर प्रेषित करने को कहा। बैठक में उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रियाओं से अवगत कराया गया। इस दौरान जिले की सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियों के जिला अध्यक्ष व सदस्य मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: Pakur: दुर्गा पूजा में विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक की बैठक

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!