Pakur: प्रोजेक्ट प्रयास के तहत एंडेवर अकादमी में नामांकन के लिए 700 बच्चों ने दी परीक्षा

Pakur: 700 children appeared for the exam for admission in Endeavor Academy under Project Prayas

Pakur: प्रोजेक्ट प्रयास के तहत एंडेवर अकादमी में नामांकन हेतु सोमवार को केकेएम कॉलेज, पाकुड़ में प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। इस परीक्षा में जिलेभर से लगभग 700 बच्चों ने भाग लिया। जिला प्रशासन, पाकुड़ की पहल पर बीजीआर माइनिंग एंड इंफ्रा लिमिटेड के सहयोग से यह संस्थान स्थापित किया गया है। एंडेवर अकादमी पूरी तरह निःशुल्क कोचिंग संस्थान है, जहां विद्यार्थियों को रेलवे, एसएससी, बैंकिंग एवं अध्यापक भर्ती जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। प्रशासन का उद्देश्य प्रतिभाशाली युवाओं को बेहतर मार्गदर्शन एवं अवसर उपलब्ध कराना है, ताकि वे प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर अपने भविष्य को संवार सकें।

ये भी पढ़ें: Pakur: डीसी ने किया ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण, राजनीतिक दल प्रतिनिधियों संग की बैठक

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!