Jamtara उपायुक्त ने लगाया जनता दरबार, 85 फरियादियों की समस्याएं सुनीं

Jamtara Deputy Commissioner held a public hearing, heard the problems of 85 complainants

Jamtara: जिला समाहरणालय सभागार में मंगलवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रवि आनंद की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान लगभग 85 फरियादी अपनी-अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। इनमें से अधिकांश मामलों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया।

जनता दरबार में भूमि बंटवारा, पेंशन, जन्म प्रमाण पत्र, बिजली बिल, आवास और सरकारी योजनाओं से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। इस दौरान 14 माह से बंद पेंशन की समस्या लेकर आए एक बुजुर्ग दंपत्ति को तत्काल राहत दी गई, वहीं एक विधवा महिला की जन्म प्रमाण पत्र संबंधी समस्या का भी समाधान मौके पर किया गया। इसके अलावा मईया सम्मान योजना, कन्यादान योजना, राशन कार्ड, स्पॉन्सरशिप योजना से जुड़े मामलों में संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

उपायुक्त रवि आनंद ने बताया कि प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा, ताकि लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित हो सके। इस पहल से लोगों में प्रशासन के प्रति विश्वास और संतोष दोनों बढ़ा है।

ये भी पढ़ें: Sahibganj में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 110 पीस सिलपट लकड़ी सहित ट्रैक्टर जब्त

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!