Sahibganj: उद्यानिकी नर्सरी के जीर्णोद्धार कार्य की समीक्षा, किसानों को गुणवत्तापूर्ण पौधे उपलब्ध कराने पर जोर

Sahibganj: Review of the renovation work of horticulture nursery, emphasis on providing quality plants to farmers

Sahibganj: बोरियो एवं राजमहल प्रखंड स्थित विभागीय उद्यानिकी नर्सरी के जीर्णोद्धार कार्य की समीक्षा शुक्रवार को जिला उद्यान पदाधिकारी अमितेश रंजन ने की। यह कार्य NREP Agency द्वारा कराया जा रहा है।

समीक्षा के दौरान जिला उद्यान पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों व कर्मियों को निर्देश दिया कि कार्य को त्वरित गति से पूरा किया जाए, ताकि नर्सरी को शीघ्र ही पूर्ण रूप से क्रियाशील बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि नर्सरी के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण फलदार, सब्जी एवं फूलों के पौधे तैयार किए जाएंगे, जिससे किसानों व बागवानी प्रेमियों को समय पर पौधों की उपलब्धता सुनिश्चित होगी।

श्री रंजन ने जोर देकर कहा कि नर्सरी को क्षेत्रीय आवश्यकता और स्थानीय जलवायु के अनुरूप विकसित किया जाना चाहिए। इससे न केवल किसानों को लाभ होगा बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन और आय वृद्धि में भी मदद मिलेगी।

ये भी पढ़ें: Jamtara उपायुक्त ने लगाया जनता दरबार, 85 फरियादियों की समस्याएं सुनीं

PREMJIT KUMAR
Author: PREMJIT KUMAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!