Sahibganj: विधायक निसात आलम के निर्देश पर आयोजित जनता दरबार में बरकत खान ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

Sahibganj: Barkat Khan listened to the problems of the villagers in the public darbar organized on the instructions of MLA Nisat Alam

Barharwa/Sahibganj: विधायक निसात आलम के निर्देशानुसार मंगलवार को विधायक कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि बरकत खान ने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को अग्रसारित किया।

जनता दरबार में पहुंचे लोगों ने आवास योजना, पेंशन, राशन कार्ड, भूमि विवाद, मनरेगा, जाति-आय-निवास प्रमाण पत्र, आधार अपडेट, बैंकिंग सेवाओं और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी शिकायतें दर्ज कराईं। मौके पर एक-एक फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुनकर त्वरित निष्पादन हेतु कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

इस दौरान विधायक प्रतिनिधि बरकत खान ने कहा कि,

“जनता दरबार का आयोजन हर मंगलवार को विधायक कक्ष प्रकोष्ठ में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जाता है। ग्रामीण निर्धारित समय पर अपनी समस्याएं लेकर आएं, उनका आवश्यक समाधान किया जाएगा।”

जनता दरबार में प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू, नबीद अंजुम, परवेज आलम, आलमगीर मंसूरी, अजीत कुमार रॉय सहित कई कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें: Ranchi: निकाय चुनाव में देरी पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, सरकार को लगाई फटकार

WASIM AKRAM
Author: WASIM AKRAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!