Ranchi: कांग्रेस नेता तनवीर आलम के घर बेटी का जन्म, ग्रामीण विकास मंत्री दिपिका पांडे सिंह ने दी शुभकामनाएं

Ranchi: A daughter was born in the house of Congress leader Tanveer Alam, Rural Development Minister Deepika Pandey Singh congratulated

Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव तनवीर आलम के घर बेटी का जन्म हुआ है और पाकुड़ विधायक निसात आलम दादी बनी हैं। इस शुभ अवसर पर परिवार को बधाई देने के लिए झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दिपिका पांडे सिंह खुद पहुंचीं। उन्होंने आलम परिवार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “बेटी का जन्म सौभाग्य और ईश्वर का आशीर्वाद है। मैं आलम परिवार को नई खुशियों की बहुत-बहुत मुबारकबाद देती हूं।”

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर भी मंत्री ने अपनी शुभकामनाएं साझा करते हुए लिखा,

“हमारे छोटे भाई तनवीर आलम के घर नन्ही बिटिया के रूप में खुशियों का आगमन हुआ है। बेटी परिवार की सौगात और ईश्वर का सबसे सुंदर आशीर्वाद होती है। इस शुभ अवसर पर पूरे परिवार को हार्दिक बधाई, साथ ही हमारी अभिभावक एवं पाकुड़ विधायक श्रीमती निसात आलम जी को दादी बनने की ढेरों शुभकामनाएं और मंगलकामनाएं।”

ये भी पढ़ें: Sahibganj: विधायक निसात आलम के निर्देश पर आयोजित जनता दरबार में बरकत खान ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

WASIM AKRAM
Author: WASIM AKRAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!