Ranchi: दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल और झारखंड एटीएस ने संयुक्त कार्रवाई कर रांची से आईएसआईएस आतंकी को दबोच लिया है। अशहर दानिश नाम का यह आतंकी रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र के इस्लामनगर स्थित तब्रक लॉज में कई दिनों से गुप्त रूप से रह रहा था। सूत्रों के मुताबिक, आतंकी के पास से हथियार और कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है कि अशहर दानिश झारखंड का ही रहने वाला है और राजधानी में छिपकर अपने नेटवर्क को मजबूत करने की कोशिश कर रहा था।
स्पेशल सेल को इस आतंकी की गतिविधियों की जानकारी पहले ही मिल गई थी। इसके बाद झारखंड एटीएस से समन्वय कर टीम ने लॉज पर छापेमारी की और आतंकी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस आतंकी अशहर दानिश को रिमांड पर लेकर दिल्ली ले जाएगी, ताकि उसके नेटवर्क और अन्य संभावित साथियों का खुलासा किया जा सके।
ये भी पढ़ें: Lunar Eclipse News: साल का आखिरी चंद्रग्रहण संपन्न, अब भाग्य चमकाने के लिए कर लें ये छोटा सा काम









