Barhet: खैरवा गोलीकांड मामले में पुलिस ने आलम अंसारी को हथियार संग दबोचा, चार नामजद पर केस दर्ज

Barhet: In the Khairwa firing case, police arrested Alam Ansari with weapons, case registered against four named accused

Barhet/Sahibganj: बरहरवा अनुमंडल के एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल ने गुरुवार को बरहेट थाना परिसर में प्रेसवार्ता कर बताया कि खैरवा गांव में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी आलम अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से एक देशी कट्टा, एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि कुल चार नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है और शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है।

ज्ञात हो कि घटना 10 सितंबर की रात की है, जब खैरवा गांव के ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि गांव में एक व्यक्ति को गोली लगी है। सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में छापामारी दल गठित कर सत्यापन किया गया। जांच में पाया गया कि खैरवा निचे टोला निवासी बदरूल हक, पिता स्वर्गीय मैनुल हक को उसी गांव के आलम अंसारी, पिता लियाकत अंसारी ने गोली मार दी और फरार हो गया। इसके बाद छापामारी दल ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी आलम अंसारी को पकड़ लिया और मौके से हथियार समेत अन्य सामान जप्त किया।

घटना के सिलसिले में बरहेट थाना कांड संख्या 135/25 दिनांक 10.09.25 दर्ज कर धारा 61(2)/109(1) बी.न.स. एवं 25(1-बी)ए/27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा है कि फरार चल रहे आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: Ranchi में ISIS का आतंकी गिरफ्तार, लोअर बाजार थाना क्षेत्र के लॉज में बना रखा था ठिकाना

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!