Sahibganj: बरहेट गुमानी बैराज का निरीक्षण, किसानों की क्षति पर हुई चर्चा

Sahibganj: Inspection of Barhet Gumani Barrage, discussion on farmers' losses

Sahibganj: बरहेट स्थित गुमानी बैराज का सोमवार को महत्वपूर्ण निरीक्षण किया गया। इस दौरान साहिबगंज के उप विकास आयुक्त (डीडीसी) सतीश चंद्रा, एसी साहिबगंज, बरहेट सीओ, कांग्रेस जिला अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकत खान, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष अशोक दास सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

हाल ही में भारी वर्षा के कारण बरहेट बैराज से अचानक फाटक खोल दिए जाने से गुमानी नदी उफान पर आ गई थी। इसके चलते बरहरवा प्रखंड के कई पंचायतों में भारी जान-माल की क्षति हुई थी, विशेषकर किसानों की धान की फसल बर्बाद हो गई थी।

निरीक्षण के दौरान डीडीसी ने विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि भविष्य में बैराज का फाटक खोलने या बंद करने की कार्रवाई अधिकारी की मौजूदगी में ही की जाए। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से वार्ता कर समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाएगा।

जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि बाढ़ से जिन किसानों की धान की फसल नष्ट हुई है, वे 30 सितंबर तक फसल बीमा कराकर इसका लाभ उठा सकते हैं। मौके पर कृषि पदाधिकारी एक्का, विभाग के जूनियर एवं असिस्टेंट इंजीनियर सहित अन्य कर्मचारी भी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें: Ranchi: पत्रकार की गिरफ्तारी पर बाबूलाल मरांडी का हमला; कहा, लोकतंत्र का गला घोंट रही है हेमंत सरकार

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!