Pakur: हिरणपुर में भव्य कलश यात्रा के साथ शारदीय नवरात्र का आगाज़, महिला ढाकियों की ताल पर थिरके श्रद्धालु

Pakur: Sharadiya Navratri begins with a grand Kalash Yatra in Hiranpur, devotees dance to the beats of women drummers.

Pakur: जिले में सोमवार को श्रद्धा और उत्साह के बीच शारदीय नवरात्र की शुरुआत हुई। हिरणपुर स्थित डाक बंगला परिसर से सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की ओर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। माता रानी के जयकारों से पूरा इलाका भक्तिमय माहौल में डूब गया। इस कलश यात्रा की सबसे बड़ी आकर्षण रही पश्चिम बंगाल से आई महिला ढाकियों की प्रस्तुति। उनकी लयबद्ध ढाक वादन और अनोखी कलाकारी ने पूरे वातावरण को ऊर्जा से भर दिया। श्रद्धालुओं ने इसे अद्भुत अनुभव बताया और बार-बार ढाकियों का उत्साहवर्धन किया।

समिति अध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि इस वर्ष नवरात्र पर खास सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला तैयार की गई है। इसमें बच्चों द्वारा लोकनृत्य, बांग्ला बाउल गीत, डांडिया नृत्य सहित पारंपरिक और आधुनिक कला का संगम देखने को मिलेगा।

उन्होंने जानकारी दी कि 4 अक्टूबर को भोजपुरी सुपरस्टार गायिका निधि कक्कड़ का लाइव कार्यक्रम आयोजित होगा। उम्मीद है कि इसमें आसपास के जिलों से भी भारी संख्या में लोग शामिल होंगे।

गौरतलब है कि हिरणपुर में हर साल शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा बड़े धूमधाम से आयोजित होती है। इस बार महिला ढाकियों की विशेष प्रस्तुति ने आयोजन को और भी यादगार बना दिया है। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस वर्ष का पर्व पहले से कहीं अधिक भव्य और आकर्षक होगा।

यह भी पढ़ें: हवा में Air India Express फ्लाइट हाइजैक की साज़िश? कॉकपिट में घुसने का किया प्रयास, 9 यात्री हिरासत में

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!