Ranchi: अजब चोर की गजब कहानी: सुबह की बाइक चोरी, शाम को थाने में छोड़ी

Ranchi: Strange story of a strange thief: Bike stolen in the morning, left at the police station in the evening

Ranchi: सोमवार को पिठौरिया थाना क्षेत्र में एक ऐसी चोरी की घटना सामने आई जिसने सभी को हैरान कर दिया। सुबह करीब 7–8 बजे के बीच सुबोध गोप के घर से उनकी पल्सर बाइक (JH01CZ7624) चोरी हो गई। परिजन दिन भर परेशान होकर बाइक की तलाश में जुटे रहे। लेकिन शाम करीब 6:30 बजे चौंकाने वाली खबर आई, वही बाइक सीधे पिठौरिया थाना परिसर में खड़ी मिली। और उसे वहां छोड़कर फरार होने वाला कोई और नहीं, बल्कि वही चोर था जिसने सुबह बाइक गायब की थी।

स्थानीय लोग इस घटना को मजाकिया अंदाज़ में “अजब चोर की गजब कहानी” बता रहे हैं। किसी का कहना है कि चोर की हिम्मत ने उसे यहां तक पहुंचाया, तो कोई इसे उसकी अजीब मानसिकता मान रहा है। फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि आखिर चोर ने चोरी के बाद बाइक थाने में क्यों छोड़ी और इस वारदात के पीछे उसकी असली मंशा क्या थी।

यह भी पढ़ें: Pakur: हिरणपुर में भव्य कलश यात्रा के साथ शारदीय नवरात्र का आगाज़, महिला ढाकियों की ताल पर थिरके श्रद्धालु

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!