Hazaribagh: IAS विनय चौबे के करीबी पर ACB की बड़ी कार्रवाई, छह ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

Hazaribagh: ACB takes major action against a close aide of IAS Vinay Chaubey, raids six locations simultaneously

Hazaribagh: जेल में बंद निलंबित IAS अधिकारी विनय चौबे के करीबी और नेक्सजेन ऑटोमोबाइल के मालिक विनय कुमार सिंह के ठिकानों पर रविवार सुबह भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने ताबड़तोड़ छापेमारी की। ACB की टीम ने सिंह के आवास, शोरूम समेत छह ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई शुरू की। यह छापेमारी हजारीबाग में वन भूमि की अवैध जमाबंदी से जुड़े मामले की जांच का हिस्सा है।

गौरतलब है कि 25 सितंबर को ACB ने विनय कुमार सिंह को गिरफ्तार किया था। उन पर आरोप है कि उन्होंने सरकारी अधिकारियों के साथ मिलकर आपराधिक साजिश रची और गैर-मजरूआ खास व जंगल-झाड़ी श्रेणी की भूमि की अवैध जमाबंदी कराई। इस मामले में ACB ने हजारीबाग थाना कांड संख्या 11/25 के तहत केस दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें: Supaul में नाव हादसा: 12 लोग नदी में डूबे, 7 को बचाया गया, 1 की मौत, 4 लापता

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!