Barharwa/Sahibganj: बरहरवा रेलवे स्टेशन परिसर में गुरुवार (9 अक्टूबर) को बड़ा फुट ओवरब्रिज से 50 वर्षीय एक अज्ञात अधेड़ का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) बरहरवा ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजमहल अस्पताल भेज दिया है। बरहरवा रेल थाना प्रभारी रामाशंकर प्रसाद ने बताया कि मृतक की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। शव को शिनाख्त के लिए 72 घंटे तक शीतगृह में सुरक्षित रखा जाएगा। प्रथम दृष्टया मृतक कचरा चुनने वाला प्रतीत हो रहा है। घटना स्थल पर एएसआई अरुण कुमार सिंह, आरक्षी गौरी शंकर पासवान सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
यह भी पढ़ें: Sahibganj: स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा के साथ अपहरण का प्रयास, ग्रामीणों ने बचाया









