स्वदेशी अभियान को बल देकर आत्मनिर्भर बनेगा भारत: Babulal Marandi

India will become self-reliant by strengthening the Swadeshi campaign: Babulal Marandi

Ranchi: भारतीय जनता पार्टी ने “हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी” मंत्र के साथ राज्यव्यापी स्वदेशी अभियान की शुरुआत की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने शनिवार को प्रदेश कार्यालय में अभियान के स्टीकर, पोस्टर, पम्पलेट, नोट पैड और संकल्प पत्र का लोकार्पण किया। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री एवं अभियान संयोजक मनोज कुमार सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक और प्रदेश प्रवक्ता अविनेश कुमार सिंह भी मौजूद रहे।

मरांडी ने कहा कि “आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी अभियान एक-दूसरे के पूरक हैं। स्वदेशी उत्पादों को अपनाकर हर नागरिक भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर बनाने में योगदान दे सकता है।” उन्होंने सभी से इस अभियान को जनांदोलन के रूप में आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

उन्होंने बताया कि मौर्यकाल में भारत विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था, लेकिन गुलामी और लूट ने देश को पीछे धकेल दिया। आजादी के आंदोलन में महात्मा गांधी, बाल गंगाधर तिलक और सरदार पटेल जैसे नेताओं ने स्वदेशी अभियान को स्वतंत्रता संग्राम का हथियार बनाया।

मरांडी ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और तीसरे स्थान की ओर तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने बताया मेक इन इंडिया के तहत 667 अरब डॉलर का निवेश आया। भारत में बिकने वाले 99.2% मोबाइल फोन मेड इन इंडिया हैं। खिलौना निर्यात में 239% की वृद्धि हुई और अब भारत 153 देशों को खिलौने निर्यात करता है। रक्षा क्षेत्र में निर्यात 34 गुना बढ़ा। देश 200 देशों को दवाएं निर्यात कर रहा है। 98 करोड़ लोग इंटरनेट से जुड़े हैं। सौर ऊर्जा में भारत तीसरे और पवन ऊर्जा में चौथे स्थान पर है।

उन्होंने कहा कि इन उपलब्धियों से साफ है कि भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से अग्रसर है। युवा पीढ़ी इस अभियान में बड़ी भूमिका निभा सकती है। मरांडी ने दीपावली और छठ जैसे त्यौहारों में भारत निर्मित वस्तुओं की खरीदारी को प्राथमिकता देने की अपील की। उन्होंने बताया कि भाजपा प्रदेश की सभी 81 विधानसभा क्षेत्रों में स्वदेशी अभियान सम्मेलन आयोजित करेगी और घर-घर संपर्क अभियान भी चलाएगी।

यह भी पढ़ें: Sahibganj: दुर्गा पूजा विसर्जन जुलूस पर भड़काऊ पोस्ट करने वाला आरोपी कासिफ उमर ने किया कोर्ट में सरेंडर

WASIM AKRAM
Author: WASIM AKRAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!