Bihar Election 2025: भाजपा-जदयू 101-101 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव, लोजपा को मिली 29 सीटें

Bihar Election 2025: BJP-JDU will contest on 101 seats each, LJP got 29 seats

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) में सीट बंटवारे का ऐलान हो गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल (यूनाइटेड) यानी जदयू को 101-101 सीटें, जबकि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 29 सीटें दी गई हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) को 6-6 सीटें मिली हैं।

एनडीए के इस समझौते के बाद अब सभी दल चुनावी तैयारी में जुट गए हैं। भाजपा महासचिव विनोद तावड़े ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा,

“संगठित व समर्पित एनडीए… आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए परिवार के सभी सदस्यों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में आपसी सहमति से सीटों का वितरण पूर्ण किया।”

सीटों का बंटवारा इस प्रकार हुआ:
  • भाजपा – 101 सीट
  • जदयू – 101 सीट
  • लोजपा (रामविलास) – 29 सीट
  • रालोमो – 06 सीट
  • हम – 06 सीट

इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी भाजपा मुख्यालय में आयोजित मुख्य चुनाव समिति (CEC) की बैठक में शामिल होने पहुंचे। बैठक में उम्मीदवारों के चयन और चुनावी रणनीति पर मंथन हो रहा है।

लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने कहा,

“एनडीए परिवार ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए सीटों का बंटवारा पूरा किया है। बिहार है तैयार, फिर से एनडीए सरकार। इस बार पूरे दम के साथ ‘बिहार पहले, बिहारी पहले’।”

यह भी पढ़ें: Ranchi: विधानसभा नियुक्ति घोटाला: सीबीआई पहुंची सुप्रीम कोर्ट, जांच पर लगी रोक हटाने की गुहार

WASIM AKRAM
Author: WASIM AKRAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!