Sahibganj जेल में बंद सुजीत सिन्हा के गुर्गों और Ranchi पुलिस के बीच मुठभेड़, एक अपराधी को लगी गोली, दो गिरफ्तार

An encounter broke out between Sujit Sinha's henchmen and Ranchi police in Sahibganj jail; one criminal was shot and two were arrested.
  • ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर और हटिया डीएसपी पीके मिश्रा की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा वारदात 

Ranchi/Sahibganj: राजधानी रांची में सोमवार को रांची पुलिस और वर्तमान में साहिबगंज जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा गिरोह के अपराधियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। इस दौरान एक अपराधी को गोली लगी, जबकि दो अपराधियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने घटनास्थल से तीन हथियार भी बरामद किए हैं। त्वरित कार्रवाई के चलते पुलिस ने बड़ी वारदात को टाल दिया।

मुठभेड़ में घायल अपराधी की पहचान आफताब के रूप में की गई है, जबकि गिरफ्तार अपराधियों में सोनू और एक अन्य अपराधी शामिल है। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि इन्हीं अपराधियों ने सुजीत सिन्हा के इशारे पर कुछ दिन पहले डोरंडा में मोनू राय के घर के बाहर फायरिंग की थी। सूत्रों की माने तो पुलिस को शक है कि जेल में रहते हुए भी वह अपने गुर्गों को फायरिंग और रंगदारी के लिए निर्देश दे रहा था। इसी घटना के बाद सुजीत सिंह को मेदिनीनगर केंद्रीय कारा, पलामू से शिफ्ट कर राजधानी से काफी दूर साहिबगंज जेल भेज दिया गया। 

An encounter broke out between Sujit Sinha's henchmen and Ranchi police in Sahibganj jail; one criminal was shot and two were arrested.

पुलिस को पहले ही थी मूवमेंट की जानकारी

रांची एसएसपी राकेश रंजन को राजधानी में सुजीत सिन्हा गैंग के मूवमेंट की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर और हटिया डीएसपी प्रमोद कुमार मिश्रा के नेतृत्व में कई थानों की टीम को अलर्ट कर तलाशी अभियान शुरू किया गया। शहर में जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध बाइक सवार को रोका, जिसके पास से एक पिस्टल बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम सोनू बताया और गिरोह के बाकी सदस्यों की जानकारी दी।

An encounter broke out between Sujit Sinha's henchmen and Ranchi police in Sahibganj jail; one criminal was shot and two were arrested.

तुरंत एक्शन में आई पुलिस

जानकारी मिलते ही ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर और हटिया डीएसपी प्रमोद कुमार मिश्रा ने टीम बनाकर बालसिरिंग पहाड़ के पास छापेमारी की। पुलिस को देखते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी, लेकिन पुलिस ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आफताब को गोली लगी और दो अपराधी गिरफ्तार हुए।

वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची ने की प्रेसवार्ता

साहिबगंज जेल में बंद है सुजीत सिन्हा

कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा फिलहाल साहिबगंज मंडल कारा में बंद है। शनिवार की देर रात ही उसे पलामू केंद्रीय कारा से भारी सुरक्षा के बीच साहिबगंज जेल शिफ्ट किया गया था।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई के कारण न केवल संभावित बड़ी वारदात टल गई बल्कि सुजीत सिन्हा गैंग को एक बड़ा झटका भी लगा। ग्रामीण एसपी और हटिया डीएसपी प्रमोद कुमार मिश्रा की सक्रियता और रांची पुलिस की सतर्कता की सराहना की जा रही है।

ये भी पढ़ें: Tinpahar: अब तो कब्रिस्तान भी सुरक्षित नहीं… आठ पंखे उड़ा ले गए चोर

WASIM AKRAM
Author: WASIM AKRAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!