Dumka: फसल सर्वे, बीज वितरण, पशुपालन व डेयरी विकास पर हुई समीक्षा, कृषि कार्यों में तेजी लाने को DC ने दिए सख्त निर्देश

Dumka: Major action taken against illegal sand storage on the instructions of the Deputy Commissioner

Dumka: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय कक्ष में कृषि विभाग से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में फसल सर्वे से लेकर पशुपालन, डेयरी विकास, मत्स्य पालन और गोदाम निर्माण जैसे विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त ने अधिकारियों को सभी योजनाओं को तय समय सीमा में पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए।

क्रॉप सर्वे में पंचायत स्तर पर होगी सक्रिय भागीदारी

उपायुक्त ने क्रॉप सर्वे की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि सर्वे कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ संचालित हो। इसमें कृषि मित्र, पंचायतों के स्वयंसेवक, पोषण सखी और जेएसएलपीएस कर्मियों को सक्रिय रूप से लगाया जाएगा। सर्वे के सुपरविजन का दायित्व बीटीएम, एटीएम और बीएओ को सौंपा गया है, जबकि मॉनिटरिंग संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी करेंगे। सर्वे करने वाले कर्मियों को ₹10 प्रति सर्वे की दर से भुगतान किया जाएगा।

दलहन की खेती को बढ़ावा, सरसों बीज का वितरण शीघ्र

उपायुक्त ने कहा कि योजना के तहत नए कुओं के पास दलहन की खेती को प्रोत्साहित किया जाए। बैठक में जानकारी दी गई कि सरसों का बीज टेस्टिंग के लिए भेजा गया है। टेस्टिंग रिपोर्ट के बाद बीज का वितरण जल्द शुरू होगा। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रक्रिया में किसी तरह की देरी न हो और लाभुकों तक समय पर बीज पहुँचे।

पीएम कुसुम योजना पर दो दिन में सत्यापन पूरा करने का निर्देश

पीएम कुसुम योजना की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने कहा कि प्रखंड स्तर पर भेजे गए सभी आवेदनों का सत्यापन दो दिनों के भीतर पूरा किया जाए। निर्धारित समय सीमा में काम नहीं होने पर संबंधित बीटीएम एवं एटीएम का वेतन रोका जाएगा।

मेधा डेयरी से जोड़े जाएंगे अधिक दुग्ध उत्पादक

सहकारिता विभाग की समीक्षा में उपायुक्त ने निर्देश दिया कि अधिक से अधिक किसानों को मेधा डेयरी से जोड़ा जाए। बताया गया कि जामा, जरमुंडी, नोनीहाट और सरैयाहाट प्रखंड में बीएमसी (बल्क मिल्क कूलिंग सिस्टम) स्थापित हैं। सरैयाहाट के कारुडीह स्थित भवन को बीएमसी के लिए हैंडओवर करने का निर्देश दिया गया। वर्तमान में जिले के 6 प्रखंडों के 60 गांवों में दुग्ध संग्रह केंद्र कार्यरत हैं। मेधा डेयरी से जुड़ने के लिए किसान 7544003458 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। फसल बीमा योजना से जुड़ी जानकारी या शिकायत के लिए किसान कृषि रक्षक हेल्पलाइन 14447 पर कॉल कर सकते हैं।

गोदाम निर्माण, मत्स्य व पशुपालन योजनाओं पर जोर

बैठक में बताया गया कि जिले में 90 गोदामों का निर्माण कार्य चल रहा है और वित्तीय वर्ष 2024-25 में 60 नए गोदाम बनाए जाएंगे। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरे हों। मत्स्य विभाग की समीक्षा में उन्होंने तालाबों में मछली पालन को बढ़ावा देने और लाभुक चयन हेतु समितियाँ गठित करने के निर्देश दिए। पशुपालन विभाग को मशरूम की खेती को प्रोत्साहित करने और अर्बन फार्मिंग को बढ़ावा देने पर जोर देने को कहा गया।

बैठक में उप विकास आयुक्त समेत कृषि, सहकारिता, पशुपालन और मत्स्य विभाग के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें: Dumka: उपायुक्त के निर्देश पर अवैध बालू भंडारण पर बड़ी कार्रवाई

SANTOSH SINHA
Author: SANTOSH SINHA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!