Sahibganj: तेज रफ्तार हाइवा ने एक व्यक्ति को रौंदा, मौके पर मौत

Sahibganj: A man was crushed by a speeding Hiva, died on the spot.
  • घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर की मुआवजे की मांग

Sahibganj: जिले के मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र अंतर्गत गांधीनगर सड़क पर सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार मिनी हाइवा की टक्कर से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में सड़क किनारे लगे बिजली के कई खंभे भी क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद मृतक के परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।

घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन और गांववाले घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं सूचना पाकर मिर्जाचौकी थाना पुलिस भी दलबल के साथ मौके पर पहुंची और हाइवा को जब्त कर जांच शुरू कर दी।

हादसे से गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने मिर्जाचौकी–भगैया मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। उन्होंने प्रशासन से मृतक के परिजन को उचित मुआवजा देने की मांग की। ग्रामीणों का कहना था कि जब तक मुआवजे की घोषणा नहीं की जाती, तब तक सड़क जाम जारी रहेगा।

पुलिस और स्थानीय प्रशासन स्थिति को संभालने में जुटा हुआ है। प्रशासनिक अधिकारी ग्रामीणों से बातचीत कर सड़क जाम हटाने का प्रयास कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Sahibganj: प्रसिद्ध माँ पगली दुर्गा मंदिर में चांदी के आभूषण और दान पेटी से नकदी की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए चार नकाबपोश चोर

GOVIND THAKUR
Author: GOVIND THAKUR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!