Dumka: ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम, मंत्री दीपिका पांडे ने किया “मंईयां आजीविका सिलाई केंद्र” का औचक निरीक्षण

Dumka: A major step towards economic empowerment of rural women, Minister Deepika Pandey conducted a surprise inspection of “Maiyaan Livelihood Sewing Centre”.

Dumka: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में झारखंड सरकार की एक और पहल को गति मिली है। ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे ने सदर प्रखंड अंतर्गत संचालित “मंईयां आजीविका सिलाई केंद्र” का औचक निरीक्षण और संवाद कार्यक्रम किया। इस मौके पर उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान, JSLPS के जिला परियोजना प्रबंधक, ब्लॉक परियोजना प्रबंधक, JSLPS कर्मी, जिला प्रशासन के अधिकारी और स्वयं सहायता समूह (SHG) की कई दीदियाँ मौजूद थीं।

मंत्री ने केंद्र में चल रही सिलाई और वस्त्र निर्माण की गतिविधियों का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने उत्पादन क्षमता, लागत, आय एवं बाजार व्यवस्था से जुड़ी जानकारियाँ लीं। दीदियों ने बताया कि इस केंद्र से उन्हें न सिर्फ नियमित आमदनी हो रही है, बल्कि आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास भी बढ़ा है।

मंत्री दीपिका पांडे ने कहा, 

“ऐसे आजीविका केंद्र ग्रामीण महिलाओं के जीवन में आर्थिक सशक्तिकरण का नया अध्याय लिख रहे हैं। इनसे न केवल स्वरोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं, बल्कि परिवारों की आजीविका भी सुदृढ़ हो रही है।”

उन्होंने JSLPS टीम और दुमका जिला प्रशासन की इस पहल की सराहना की और कहा कि आने वाले समय में ऐसे और केंद्र खोले जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण महिलाएँ कौशल प्रशिक्षण और उत्पादन कार्य से जुड़ सकें। कार्यक्रम के अंत में मंत्री ने दीदियों से संवाद किया, उनके सुझाव सुने और हर संभव सरकारी सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि इस प्रयास को “आजीविका आंदोलन” का रूप देकर पूरे जिले में विस्तारित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: Ranchi: कल से लाभुकों के खाते में आएगी मंईया सम्मान की राशि, दीपावली से पहले सरकार ने दिए राशि भेजने के निर्देश

SANTOSH SINHA
Author: SANTOSH SINHA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!