Weather Update: 12 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट, मैकलुस्कीगंज में पारा 6 डिग्री

Weather Update: Yellow alert for cold wave in 12 districts, mercury drops to 6 degrees in McCluskieganj

Weather Update: झारखंड में ठंड ने अचानक जोर पकड़ लिया है। शनिवार को मैकलुस्कीगंज का तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे न्यूनतम पारा है। कई जिलों में तापमान 7 डिग्री तक लुढ़क गया है, जिससे कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है।

मौसम विभाग ने रांची, रामगढ़, बोकारो, गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, खूंटी और सिमडेगा जिले में शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। रांची का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है, जो रविवार तक गिरकर 9 डिग्री पहुंचने की संभावना है।

विशेषज्ञों ने तेजी से गिरती ठंड को देखते हुए बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों में ठंड और बढ़ सकती है। हवा की रफ्तार अधिक रहने से शीतलहर का असर और तीखा महसूस होने की आशंका है।

ये भी पढ़ें: Lal Qila Car Blast: लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार में भीषण धमाका, 9 की मौत, दिल्ली-NCR में हाई अलर्ट, NIA और NSG जांच में जुटी

WASIM AKRAM
Author: WASIM AKRAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!