Barharwa (Sahibganj): थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सड़क सुरक्षा और अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की ओर से विशेष एंटी-क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान की कमान खुद बरहरवा थाना प्रभारी सुमित कुमार के हाथों में रही, जिनकी सतर्क निगरानी और मुस्तैदी ने पूरे क्षेत्र में सुरक्षा का स्पष्ट संदेश दिया।
चेकिंग के दौरान ड्रिंक एंड ड्राइव, हेलमेट नियम, वाहन दस्तावेज, और संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर रही। बरहरवा प्रभाग इंस्पेक्टर तथा थाना प्रभारी सुमित कुमार मौके पर मौजूद रहकर प्रत्येक वाहन की बारीकी से जांच करवाते रहे। उनके नेतृत्व में टीम ने आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए यात्रियों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक भी किया।

स्थानीय लोगों ने थाना प्रभारी सुमित कुमार की तत्परता और जनसुरक्षा के लिए लगातार किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। वहीं, पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा को लेकर ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि दुर्घटनाओं में कमी आए और अपराध पर लगाम लगाया जा सके।
अभियान के दौरान पुलिस की सक्रियता और नेतृत्व ने यह साबित किया कि बरहरवा में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।
ये भी पढ़ें: कोयला नेटवर्क पर ED की छापेमारी में भारी मात्रा में नकदी और कीमती जेवरात बरामद









