Barharwa: स्वर्गीय थॉमस हांसदा की 15वीं पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Barharwa: Heartfelt tribute on the 15th death anniversary of late Thomas Hansda

Barharwa (Sahibganj): “शेर-ए-संथाल” के नाम से विख्यात झारखंड प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं राजमहल के पूर्व सांसद स्वर्गीय थॉमस हांसदा की 15वीं पुण्यतिथि पर शनिवार को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बरहरवा नगर पंचायत क्षेत्र के रिलायंस पेट्रोल पंप के पास स्थित कब्रिस्तान में उनकी धर्मपत्नी शांति सरोजिनी मुर्मू, पुत्र एवं सांसद विजय हांसदा, परिजन और जिले भर से आए लोग शामिल हुए। उन्होंने कब्र पर पुष्प अर्पित कर मोमबत्तियाँ जलाकर श्रद्धांजलि प्रकट की। कार्यक्रम में सांसद विजय हांसदा ने अपने पिता को याद करते हुए कहा कि उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए वे उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प पुनः दृढ़ करते हैं। उनके निजी आवास पर भी कार्यकर्ताओं और परिजनों ने तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें स्मरण किया। मौके पर जिला सांसद प्रतिनिधि संजीव सामू हेंब्रम, प्रखंड प्रतिनिधि अब्दुल कादिर, झामुमो के वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रोफेसर नज़रुल इस्लाम, नगर अध्यक्ष धर्मवीर महतो सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें: Pakur में मीडिया टैलेंट हंट की शुरुआत, युवाओं को मिलेगा सुनहरा मौका

WASIM AKRAM
Author: WASIM AKRAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!