Sahibganj: जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त हेमंत सती ने सदर अस्पताल में निर्माणाधीन डायग्नोस्टिक सेंटर भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीटी स्कैन, डिजिटल एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड जैसी आधुनिक जांच सुविधाओं को एक ही भवन में संचालित करने का निर्देश दिया, ताकि मरीजों को सुलभ और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।
उपायुक्त ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और समयबद्ध पूर्णता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि एकीकृत जांच सुविधाओं से अस्पताल की कार्यक्षमता बढ़ेगी। इसके बाद उन्होंने सदर अस्पताल परिसर में चल रहे सड़क निर्माण और चौड़ीकरण कार्य का भी जायजा लिया तथा वर्षा जल निकासी और बिजली तारों की सुरक्षित शिफ्टिंग को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन सहित विभागीय पदाधिकारी मौजूद रहे।
सदर अस्पताल, साहिबगंज में निर्माणाधीन डायग्नोस्टिक सेंटर का निरीक्षण किया । CT Scan, Digital X-Ray व Ultrasound को एक ही भवन में एकीकृत करने, निर्माण गुणवत्ता, समयसीमा तथा परिसर में सड़क, ड्रेनेज व विद्युत प्रबंधन से जुड़े कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।#Healthcare pic.twitter.com/PQ3vWqLvUu
— DC Sahibganj (@dc_sahibganj) December 23, 2025
ये भी पढ़ें: Sahibganj: आरओबी नहीं तो पत्थर ढुलाई होगा बंद, आंदोलन को पत्थर व्यवसायियों का मिला समर्थन









