Sahibganj: नगर निकाय चुनाव में देरी को लेकर भाजपा का राज्यव्यापी धरना, 5 से 7 जनवरी तक आंदोलन

Sahibganj: BJP holds statewide protest over delay in municipal elections; agitation to continue from January 5th to 7th.

Sahibganj: नगर निकाय चुनाव में लगातार हो रही देरी, दलीय आधार पर चुनाव कराए जाने की मांग और नगर निकायों में बढ़ती अफसरशाही के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने 5, 6 और 7 जनवरी को पूरे झारखंड में राज्यव्यापी धरना कार्यक्रम आयोजित करने का ऐलान किया है। यह कार्यक्रम भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आयोजित किया जा रहा है।

इसी क्रम में बरहरवा, राजमहल और साहिबगंज नगर में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें आंदोलन की रूपरेखा तय की गई और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में बताया गया कि 5 जनवरी को बरहरवा में आयोजित धरना कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक अनन्त ओझा शामिल होंगे। वहीं 6 जनवरी को राजमहल में होने वाले धरना में पूर्व सांसद सुनील सोरेन की उपस्थिति रहेगी। इसके बाद 7 जनवरी को साहिबगंज नगर में आयोजित धरना कार्यक्रम में पुनः पूर्व विधायक अनन्त ओझा शामिल होकर सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि नगर निकाय चुनाव समय पर नहीं कराए जाने से लोकतांत्रिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है और निर्वाचित प्रतिनिधियों के अभाव में नगर निकायों में अफसरशाही हावी हो गई है, जिसका सीधा नुकसान आम जनता को उठाना पड़ रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक नगर निकाय चुनाव दलीय आधार पर कराए जाने की घोषणा नहीं होती, तब तक भाजपा का आंदोलन जारी रहेगा।

बैठक में जिला अध्यक्ष उज्जवल मंडल, कमल कृष्ण भगत, कुसमाकर तिवारी, राजकुमार भगत, ललिता पासवान, दीपक चंद्रवंशी, पार्थो दत्ता, किशोर जैन, अजय चौधरी, गरिमा साह, चांदनी देवी, बिनोद चौधरी, संतोष चौधरी, बिक्रम दास, पंकज चौधरी, पुटुस ओझा, कुंदन साह, मनोज पासवान, अवधेश यादव, प्रशांत शेखर, दिनेश पांडेय सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें: Sahibganj: अंडर-16 जिला क्रिकेट लीग: संत जेवियर स्कूल बी बना चैंपियन, नवोदय को 9 विकेट से हराया

WASIM AKRAM
Author: WASIM AKRAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!