Sahibganj: भू-अर्जन योजनाओं की रफ्तार तेज करने के निर्देश, डीसी हेमंत सती ने की मासिक प्रगति की समीक्षा

Sahibganj: Instructions issued to expedite land acquisition schemes; DC Hemant Sati reviewed the monthly progress.

Sahibganj: समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी हेमंत सती की अध्यक्षता में भू-अर्जन विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने पूर्व में दिए गए निर्देशों के आलोक में अब तक की गई प्रगति की गहन समीक्षा की और संबंधित पदाधिकारियों से योजनावार अद्यतन जानकारी प्राप्त की।

उपायुक्त ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सभी लंबित भू-अर्जन मामलों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किया जाए। उन्होंने दो टूक चेतावनी दी कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विशेष रूप से भूमि अधिग्रहण से जुड़े कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने पर उन्होंने जोर दिया।

उन्होंने कहा कि भू-अर्जन योजनाओं का समयबद्ध और पारदर्शी क्रियान्वयन जिले के विकास कार्यों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे में सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ पूरी जिम्मेदारी और गंभीरता से कार्य करने की आवश्यकता है, ताकि विकास परियोजनाओं में अनावश्यक विलंब न हो।

बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी साहिबगंज अमर जॉन आईन्द, अनुमंडल पदाधिकारी राजमहल सदानंद महतो, भू-अर्जन पदाधिकारी छुटेश्वर दास सहित जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें: Sahibganj: EVM वेयरहाउस की सुरक्षा पर उपायुक्त की पैनी नजर, मासिक निरीक्षण में दिए सख्त निर्देश

AZAD ALAM
Author: AZAD ALAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!