Bokaro: बोकारो में मां सरस्वती पूजा के पावन अवसर पर ओसियन एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट (एनजीओ) एवं रेडियम पब्लिक स्कूल, सेक्टर-9 द्वारा महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्वेता सिंह उपस्थित रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर धनबाद की भूतपूर्व सांसद प्रत्याशी अनुपमा सिंह की गरिमामयी मौजूदगी रही।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के लोगों के बीच श्रद्धा और उत्साह के साथ मां हंस वाहिनी का महाप्रसाद वितरित किया गया। आयोजन का संचालन ओम प्रकाश ने किया। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर डीसीपी सिटी आलोक रंजन, हरला थाना प्रभारी खुर्शीद आलम, एग्जाम अपडेट झारखंड के संचालक राजेश ओझा, झारखंड के प्रतिष्ठित यूट्यूब चैनल की संचालक स्मृति ऐश्वर्या सहित संस्थान के शिक्षक एवं सदस्य सौरव कुमार, तुलसी कुमार, शैलेश कुमार, विजेता दृष्टि, रितु श्रुति और मुस्कान उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद मां सरस्वती के चरणों में श्रद्धा अर्पित करते हुए महाप्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान उपस्थित अतिथियों और आयोजकों ने माता सरस्वती से सभी के जीवन में विद्या, बुद्धि, विवेक और निरंतर प्रगति के प्रकाश की कामना की। आयोजन सौहार्द और सामाजिक सहभागिता के संदेश के साथ संपन्न हुआ।
ये भी पढ़ें: Sahibganj: गायत्री शक्तिपीठ में 12 घंटे का अखंड जाप संपन्न, बसंत पर्व पर आज होगा सामूहिक संकल्प समारोह








