Sahibganj: रमजान के पवित्र महीने में पत्रकारों ने दी एकता की मिसाल, झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन की इफ्तार पार्टी में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब

Sahibganj: During the holy month of Ramadan, journalists set an example of unity; the spirit of 'Ganga-Jamuni Tehzeeb' (composite culture) was witnessed at the Jharkhand Journalists Association's Iftar party.

Sahibganj: पवित्र माह-ए-रमजान के अवसर पर रविवार की शाम साहिबगंज शहर के चौक बाजार स्थित एक निजी होटल में झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिलेभर के पत्रकार एक मंच पर जुटे और रोजेदारों के साथ इफ्तार कर आपसी भाईचारे, सौहार्द और एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में मौजूद पत्रकारों ने एक-दूसरे को ईद की अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं।

इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन मो. गुलजार और मो. वसीम आलम के संयोजन में किया गया, जहां विभिन्न मीडिया संस्थानों से जुड़े पत्रकारों ने भाग लेकर इस आयोजन को खास बना दिया। रोजेदारों द्वारा रोजा खोलने के बाद सभी पत्रकारों ने एक साथ इफ्तार किया और आपसी सद्भाव की परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अरविंद ठाकुर ने कहा कि भारत विविधताओं का देश है, जहां अलग-अलग धर्म, जाति और संस्कृति के लोग मिलजुलकर अपने पर्व-त्योहार मनाते हैं। उन्होंने कहा कि रमजान के इस पवित्र महीने में आयोजित इफ्तार कार्यक्रम उसी सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है, जो देश की पहचान है।

वहीं वरिष्ठ पत्रकार मुमताज नुमानी ने कहा कि इस इफ्तार कार्यक्रम में गंगा-जमुनी तहजीब की झलक साफ तौर पर देखने को मिली। उन्होंने कहा कि रोजेदारों के रोजा खोलने के बाद सभी पत्रकारों ने मिलकर इफ्तार किया और एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी, जो समाज में एक सकारात्मक संदेश देता है।

कार्यक्रम के संयोजक मो. गुलजार ने कहा कि चाहे रंगों का पर्व होली हो या ईद का त्योहार, सभी पर्व आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ मिलकर मनाने की परंपरा रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज में सौहार्दपूर्ण वातावरण बनता है और लोगों के बीच आपसी संबंध और मजबूत होते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि समाज में एकता और भाईचारे का संदेश फैलता रहे।

इस अवसर पर पत्रकार शिवशंकर निराला, प्रवीण कुमार, चंदन सिंह, पंकज वर्मा, सहेंद्र प्रसाद, दीपक कुमार केशरी, अरविंद कुमार यादव, प्रमोद निरंजन, विक्की कुमार तांती, नवीन कुमार पासवान, अमित कुमार सिंह, सुनील कुमार आजाद, आलोक कुमार सहित जिले के कई अन्य पत्रकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने आपसी संवाद और सौहार्द के साथ इफ्तार में हिस्सा लिया और रमजान की पवित्रता तथा सामाजिक एकता के महत्व पर चर्चा की।

ये भी पढ़ें: Mumbai: फिल्म जगत को बड़ा झटका, दिग्गज अभिनेत्री मधु मल्होत्रा का 72 वर्ष की उम्र में निधन

WASIM AKRAM
Author: WASIM AKRAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!