Sahibganj: ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक चालक की दर्दनाक मौत, मौके पर ही तोड़ा दम

Sahibganj: Motorcyclist meets a tragic end after being struck by a tractor; dies on the spot.

Sahibganj: जिले के राधानगर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा उधवा कचहरी पुल से पियारपुर बाजार जाने वाली मुख्य सड़क पर उस समय हुआ, जब चिप्स लदे एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार की जान चली गई। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

मृतक की पहचान अनसारूल मोमिन (35 वर्ष) के रूप में हुई है, जो राधानगर थाना क्षेत्र के कटहलबाड़ी बाजार का निवासी बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार वह अपनी बाइक से किसी काम से जा रहे थे, तभी रास्ते में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। हादसा इतना भीषण था कि उन्हें संभलने का मौका भी नहीं मिला और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही राधानगर थाना के एसआई शिवानंद प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं दुर्घटना के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सड़क पर अक्सर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने की घटनाएं होती रहती हैं, जिसके कारण दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। लोगों के अनुसार इसी लापरवाही के कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ है।

घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

ये भी पढ़ें: Ranchi: असम चुनाव में संथाल परगना के चाणक्य पंकज मिश्रा पर झामुमो का भरोसा, स्टार प्रचारकों में शामिल

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!