Sahibganj: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा 12वीं परीक्षा का परिणाम घोषित होते ही विद्यार्थियों और अभिभावकों में खुशी का माहौल देखने को मिला। इसी क्रम में भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव के सुपुत्र यशराज यादव ने प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
यशराज यादव की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी की लहर है। परिजनों और शुभचिंतकों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर बजरंगी प्रसाद यादव ने कहा कि यह सफलता यशराज के कठिन परिश्रम, अनुशासन और शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने ईश्वर से बेटे के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उन्होंने CBSE 12वीं परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत और लगन से सफलता का नया अध्याय लिखा है। साथ ही जिन छात्रों का परिणाम अपेक्षानुसार नहीं आया है, उन्हें निराश न होने की सलाह देते हुए कहा कि जीवन में सफलता केवल एक परीक्षा से तय नहीं होती। निरंतर प्रयास, आत्मविश्वास और धैर्य ही व्यक्ति को आगे बढ़ाने का सबसे बड़ा आधार है।
ये भी पढ़ें: Pakur में सनसनी, नशे में बेटे ने हसुआ से की पिता की हत्या, रातभर शव के पास बैठा रहा








