NEET पेपर लीक पर Sahibganj में झामुमो का प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला

JMM Stages Protest in Sahibganj over NEET Paper Leak; Burns Effigy of Union Education Minister

Sahibganj: नीट परीक्षा रद्द होने और पेपर लीक मामले को लेकर शुक्रवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) जिला समिति साहिबगंज के कार्यकर्ताओं ने स्टेशन चौक पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व नगर अध्यक्ष आदित्य यादव ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और छात्रों ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शिक्षा व्यवस्था में लगातार हो रही गड़बड़ियों पर नाराजगी जताई।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि देश की सबसे महत्वपूर्ण परीक्षाओं में शामिल NEET का पेपर लीक होना और बाद में परीक्षा रद्द किया जाना केंद्र सरकार की शिक्षा व्यवस्था की विफलता को दर्शाता है। झामुमो नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा शासनकाल में प्रतियोगी परीक्षाएं लगातार भ्रष्टाचार, लापरवाही और पेपर माफियाओं की भेंट चढ़ रही हैं, जबकि सरकार केवल प्रचार-प्रसार में व्यस्त है।

झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य संजीव शामू हेंब्रम ने कहा कि, छात्र मानसिक तनाव और भविष्य की चिंता से जूझ रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार जवाबदेही से बचने का प्रयास कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद नहीं हुआ तो झामुमो सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन को और तेज करेगा।

JMM Stages Protest in Sahibganj over NEET Paper Leak; Burns Effigy of Union Education Minister

जिला कार्यकारिणी सदस्य नजरुल इस्लाम ने कहा कि लाखों छात्र-छात्राएं दिन-रात मेहनत कर परीक्षा की तैयारी करते हैं, लेकिन सरकार की लापरवाही के कारण उनकी मेहनत पर पानी फिर जाता है। वहीं नगर परिषद अध्यक्ष रामनाथ पासवान उर्फ छोटू पासवान ने पेपर लीक को संगठित भ्रष्टाचार बताते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग की।

केंद्रीय समिति सदस्य सुरेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार देने में विफल रही है और अब परीक्षाओं की विश्वसनीयता भी खत्म होती जा रही है। उन्होंने कहा कि हर बड़ी परीक्षा विवाद और घोटालों का शिकार हो रही है, जिससे देश का युवा खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है।

प्रदर्शन के दौरान झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य मुजीबुर रहमान, अखलाकुर रहमान, जिला कोषाध्यक्ष सुरेश शाह, जिला संगठन सचिव छवि हेंब्रम, लड्डू सिंह, जलेबी सिंह, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष देव सोरेन, मो. अली, अमरदीप सिंह, बर्नाड मरांडी, स्टीफन मुर्मू, गफ्फार अंसारी, रिजवान अंसारी, राजू अंसारी, मो. एजाज अंसारी, अरशद अंसारी, तारीख अनवर, नोमान अंसारी, मुर्शीद राजा, आलोक ओझा, विवेक ओझा, अंकित तंबाकू वाला, वरुण तंबाकू वाला और हफीजुर्रहमान समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: Sahibganj: रांगा में दर्दनाक हादसा, हाइवा पलटने से दबकर 16 वर्षीय खलासी की मौत

MOHSIN RAJA
Author: MOHSIN RAJA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!