Sahibganj: महादेवगंज में दीवार से टकराते ही धू-धू कर जली स्कॉर्पियो, चालक समेत दो लोग बाल-बाल बचे

Sahibganj: Scorpio Bursts into Flames Immediately After Crashing into a Wall in Mahadevganj; Two People, Including the Driver, Have a Narrow Escape

Sahibganj: साहिबगंज-मिर्जाचौकी मुख्य सड़क पर महादेवगंज में शुक्रवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई, जिसके बाद वाहन में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते स्कॉर्पियो धू-धू कर जलने लगी। हालांकि वाहन में सवार चालक और एक अन्य व्यक्ति समय रहते बाहर निकल गए, जिससे उनकी जान बच गई।

घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की दमकल मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक स्कॉर्पियो पूरी तरह जल चुकी थी। आग में वाहन का अधिकांश हिस्सा खाक हो गया, जबकि इंजन और चेचिस ही किसी तरह बच सके।

Sahibganj: Scorpio Bursts into Flames Immediately After Crashing into a Wall in Mahadevganj; Two People, Including the Driver, Have a Narrow Escape

जानकारी के अनुसार काले रंग की स्कॉर्पियो (जेएच 18 पी 7042) महादेवगंज से साहिबगंज की ओर जा रही थी। इसी दौरान महादेवगंज चौक के समीप वाहन असंतुलित हो गया और पहले सड़क किनारे खड़ी एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद स्कॉर्पियो बाइक को घसीटते हुए बिजली के पोल से टकराई और फिर एक मकान की दीवार में जा घुसी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो का फ्यूल टैंक क्षतिग्रस्त हो गया। टैंक से डीजल रिसने के बाद पूरे वाहन में आग फैल गई। घटना की सूचना पर मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस जांच में स्कॉर्पियो जयंती ग्राम निवासी मनीष मंडल नामक युवक की बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें: Sahibganj: कूड़ा उठाने के दौरान सफाई कर्मी को लगा करंट, सदर अस्पताल में भर्ती

MOHSIN RAJA
Author: MOHSIN RAJA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!