Sahibganj: दारू पिलाकर जंगल ले गए, गला दबाकर कर दी हत्या; बोरियो हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा

Sahibganj: Taken to the forest after being plied with alcohol, strangled to death; Police crack the Borio murder case.

Sahibganj/Borio: बोरियो थाना क्षेत्र के बड़ा बरमसिया गांव में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सदर एसडीपीओ सुशील कुमार ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि अपहरण के बाद लापता हुए चम्पई मरांडी की हत्या कर शव जंगल में छिपा दिया गया था। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

एसडीपीओ ने बताया कि गुरुवार 21 मई को संजी हेम्ब्रम ने बोरियो थाना में लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया था कि उनके पति चम्पई मरांडी को गांव के ही कुछ लोग 12 मई को शराब पिलाने के बहाने घर से बुलाकर ले गए थे, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए बोरियो थाना कांड संख्या 42/26 दर्ज कर त्वरित कार्रवाई शुरू की गई।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस निरीक्षक बोरियो प्रभाग के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान पुलिस ने गांव के बाबूजी मरांडी और मंगल टुडू को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि उन्होंने चम्पई मरांडी को शराब पिलाकर बरमसिया स्थित मेरले घुटू जंगल में ले जाकर गला दबाकर हत्या कर दी और शव को झाड़ियों में छिपा दिया।

दोनों आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने जंगल से मृतक का क्षत-विक्षत शव बरामद किया। शव की पहचान मृतक के कपड़ों के आधार पर परिजनों द्वारा की गई। पुलिस ने बताया कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बाबूजी मरांडी और मंगल टुडू के रूप में हुई है। दोनों को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि पूरे अभियान में बोरियो थाना पुलिस एवं सशस्त्र बल की सक्रिय भूमिका रही।

ये भी पढ़ें: Sahibganj: ब्रह्मपुत्र मेल में अफीम तस्करी का भंडाफोड़, बरहरवा स्टेशन पर 10.5 लाख की खेप संग दो गिरफ्तार

MOHSIN RAJA
Author: MOHSIN RAJA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!