Barharwa: जनता दरबार में गूंजी आमजन की आवाज, जमीन विवाद से पीएम आवास तक की समस्याओं पर हुई सुनवाई

Barharwa: The Voice of the Common People Resounds at the Janata Darbar; Grievances Ranging from Land Disputes to PM Housing Issues Heard.

Barharwa/Sahibganj: बरहरवा प्रखंड परिसर स्थित विधायक कक्ष में मंगलवार को आयोजित जनता दरबार में क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से पहुंचे ग्रामीणों और आमजनों ने अपनी समस्याएं रखीं। नियमित रूप से आयोजित इस जनसुनवाई कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि बरकत खान ने लोगों की शिकायतें सुनीं और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

जनता दरबार में नासतारा खातून, किरण देवी, रसराज रजक, कमला बेवा, अनवारा बीबी, ललिता कुमारी, अजय कुमार राय, कल्पना दास, मेहबूब आलम, मोहम्मद अयूब अली, अनारूल, हाजी निसार मोहम्मद, रीना सोरेन समेत दर्जनों लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं। इस दौरान जमीन संबंधी विवाद, प्रधानमंत्री आवास योजना की लंबित किस्त, मंईया सम्मान योजना, पेयजल संकट, सामाजिक सुरक्षा पेंशन और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े मामलों को प्रमुखता से उठाया गया।

कई लाभुकों ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत स्वीकृत आवासों की दूसरी किस्त का भुगतान नहीं होने की शिकायत दर्ज कराई। लाभुकों ने बताया कि राशि के अभाव में निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है और उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक प्रतिनिधि बरकत खान ने प्रखंड पीएमएवाई-जी आवास समन्वयक लखन मुर्मू को विधायक कक्ष में बुलाकर लाभुकों की समस्याओं से अवगत कराया। इस पर लखन मुर्मू ने बताया कि वर्तमान में योजना के लिए फंड उपलब्ध नहीं होने के कारण भुगतान में देरी हो रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि विभाग से राशि प्राप्त होते ही सभी लंबित किस्तों का भुगतान कर दिया जाएगा।

जनता दरबार में आए अन्य मामलों में भी बरकत खान ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से दूरभाष पर संपर्क कर त्वरित कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन मामलों का तत्काल समाधान संभव नहीं है, उनकी नियमित निगरानी की जाएगी और विभागीय समन्वय के माध्यम से शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित कराया जाएगा।

इस अवसर पर बरकत खान ने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य आम लोगों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए एक सहज और सुलभ मंच प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसी उद्देश्य से यह पहल लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान कराना उनकी प्राथमिकता है।

उन्होंने बताया कि नियमित रूप से आयोजित जनता दरबार के माध्यम से अब तक सैकड़ों लोगों की शिकायतों का समाधान किया जा चुका है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को काफी राहत मिली है। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे जनप्रतिनिधियों और आम जनता के बीच संवाद मजबूत हुआ है तथा समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया अधिक प्रभावी बनी है।

कार्यक्रम के दौरान जिला सोशल मीडिया चेयरमैन नेहाल अख्तर, काजल, गणेश साहा, विष्णु मॉल, छोटेलाल रमानी, दौरान चौधरी, अजित कुमार राय, आलमगीर मंसूरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें: Ranchi: RIMS में कैमरा बंद, कलम नियंत्रित! अब खबर भी बनेगी अनुमति पत्र के सहारे

AZAD ALAM
Author: AZAD ALAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[the_ad_group id="2049"]

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!