Sahibganj: मंडरो फॉसिल पार्क में चला स्वच्छता और पौधारोपण अभियान, बटरफ्लाई जोन बनेगा प्रकृति प्रेमियों का नया आकर्षण

Sahibganj: Sanitation and plantation drive conducted at Mandro Fossil Park; Butterfly Zone set to become a new attraction for nature lovers.

Sahibganj: विश्व पर्यावरण सप्ताह के तहत साहिबगंज वन प्रमंडल द्वारा मंगलवार को मंडरो फॉसिल पार्क में स्वच्छता एवं पौधारोपण अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और जैव विविधता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ प्राकृतिक धरोहरों के संरक्षण में सामूहिक सहभागिता को प्रोत्साहित करना था।

अभियान के दौरान वन विभाग के कर्मियों ने मंडरो फॉसिल पार्क परिसर और उसके आसपास के क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। पार्क परिसर की साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छ पर्यावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया। इसके साथ ही पार्क में विकसित किए जा रहे बटरफ्लाई जोन में विभिन्न प्रजातियों के पुष्पीय पौधों का रोपण किया गया।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बटरफ्लाई जोन का विकास पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पुष्पीय पौधों के रोपण से तितलियों और अन्य परागणकर्ताओं के लिए अनुकूल वातावरण तैयार होगा, जिससे स्थानीय पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह जोन न केवल जैव विविधता को बढ़ावा देगा, बल्कि अपनी प्राकृतिक सुंदरता, रंग-बिरंगी तितलियों और हरियाली के कारण पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनेगा।

Sahibganj: Sanitation and plantation drive conducted at Mandro Fossil Park; Butterfly Zone set to become a new attraction for nature lovers.

अधिकारियों के अनुसार, यह पहल मंडरो फॉसिल पार्क में प्रकृति पर्यटन को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इससे क्षेत्र की पर्यावरणीय पहचान मजबूत होगी और लोगों में प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वनकर्मियों ने स्वच्छता बनाए रखने, अधिक से अधिक पौधारोपण करने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। अभियान में वनपाल राणा रंजीत चौधरी, प्रधान वनरक्षी फेलिसिटास हांसदा सहित वन विभाग के अन्य कर्मियों ने भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

विश्व पर्यावरण सप्ताह के अवसर पर आयोजित यह अभियान पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और जैव विविधता संवर्धन के प्रति वन विभाग की प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण बनकर सामने आया।

ये भी पढ़ें: Barharwa: जनता दरबार में गूंजी आमजन की आवाज, जमीन विवाद से पीएम आवास तक की समस्याओं पर हुई सुनवाई

MOHSIN RAJA
Author: MOHSIN RAJA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[the_ad_group id="2049"]

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!