AVMVS राष्ट्रीय महिला कार्यकारिणी में Sahibganj की गरिमा शाह को बड़ी जिम्मेदारी, बनीं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

Sahibganj's Garima Shah entrusted with major responsibility in AVMVS National Women's Executive Committee; appointed National Vice President.

Sahibganj: अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन (AVMVS) की राष्ट्रीय महिला कार्यकारिणी के विस्तार के बाद साहिबगंज जिले के लिए गर्व का क्षण सामने आया है। संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व ने साहिबगंज की सामाजिक कार्यकर्ता गरिमा शाह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति से जिले सहित पूरे झारखंड में खुशी का माहौल है।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर गरिमा शाह ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनके लिए अत्यंत गौरव और सम्मान का विषय है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने उन पर विश्वास जताकर जो जिम्मेदारी सौंपी है, वह उनके प्रति संगठन के स्नेह, विश्वास और अपेक्षाओं का प्रतीक है।

गरिमा शाह ने कहा कि इस नियुक्ति के माध्यम से न केवल उन्हें सम्मान मिला है, बल्कि पूरे झारखंड और विशेष रूप से साहिबगंज जिले को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान और सम्मान प्राप्त हुआ है। उन्होंने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार मद्धेशिया, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष प्रीति गुप्ता तथा राष्ट्रीय महिला चेयरमैन रितु गुप्ता सहित समस्त राष्ट्रीय नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त किया।

Sahibganj's Garima Shah entrusted with major responsibility in AVMVS National Women's Executive Committee; appointed National Vice President.

उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद आगे भी मिलता रहेगा। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगी तथा पद की गरिमा बनाए रखने के लिए निरंतर कार्य करती रहेंगी।

गरिमा शाह की इस नियुक्ति को साहिबगंज जिले के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। सामाजिक और संगठनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा महिलाओं की भागीदारी और सशक्तिकरण को नया आयाम प्राप्त होगा।

ये भी पढ़ें: Barharwa में फिर रफ्तार का कहर: ट्रेलर ने मां और दो बच्चों को कुचला, तीन की मौत

MOHSIN RAJA
Author: MOHSIN RAJA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!