Sahibganj महाविद्यालय में इग्नू की जून 2026 सत्रांत परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न, जुलाई सत्र नामांकन जारी

IGNOU's June 2026 term-end examinations concluded peacefully at Sahibganj College; admissions for the July session are underway.

Sahibganj: साहिबगंज महाविद्यालय स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) अध्ययन केंद्र (कोड-3605) में जून 2026 सत्रांत परीक्षा का सफलतापूर्वक एवं शांतिपूर्ण आयोजन किया गया। परीक्षा दो पालियों में आयोजित हुई, जिसमें बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा केंद्र पर सभी व्यवस्थाएं विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुनिश्चित की गई थीं, जिसके कारण परीक्षा कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई।

परीक्षा का निरीक्षण इग्नू क्षेत्रीय केंद्र द्वारा नियुक्त आब्जर्वर डॉ. मृदुल सिन्हा तथा अध्ययन केंद्र के केंद्राधीक्षक एवं समन्वयक डॉ. ध्रूब ज्योति कुमार सिंह ने किया। उन्होंने परीक्षा संचालन, अनुशासन एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संतोष व्यक्त किया।

डॉ. ध्रूब ज्योति कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम पाली में 12 विषयों की परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें पंजीकृत 57 परीक्षार्थियों में से 55 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 2 अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में 14 विषयों की परीक्षा हुई, जिसमें कुल 236 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 215 उपस्थित हुए तथा 21 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

उन्होंने बताया कि परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा केंद्र पर आवश्यक निगरानी और अनुशासन की व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई।

इस अवसर पर डॉ. सिंह ने इग्नू के जुलाई 2026 सत्र में नामांकन की जानकारी भी साझा की। उन्होंने बताया कि स्नातक, स्नातकोत्तर, बीसीए, बीकॉम, बीएससी, डिप्लोमा एवं विभिन्न सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। इच्छुक अभ्यर्थी 15 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से नामांकन करा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि इग्नू दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान कर रहा है। नामांकन, पाठ्यक्रम एवं अन्य शैक्षणिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इग्नू अध्ययन केंद्र-3605, साहिबगंज महाविद्यालय, साहिबगंज से संपर्क कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: मॉडल कॉलेज Rajmahal में यूजी सेमेस्टर-6 परीक्षा शुरू, पहले दिन शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त रहा आयोजन

MOHSIN RAJA
Author: MOHSIN RAJA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!