अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर Sahibganj में टग ऑफ वार प्रतियोगिता, साहिबगंज कुश्ती टीम बनी चैंपियन

Tug-of-war competition held in Sahibganj on International Olympic Day; Sahibganj wrestling team emerges as champion.

Sahibganj: अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड के निर्देश पर जिला खेल कार्यालय, साहिबगंज द्वारा सिदो-कान्हु स्टेडियम में टग ऑफ वार प्रतियोगिता एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में साहिबगंज कुश्ती टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता बनने का गौरव हासिल किया, जबकि खेलो इंडिया कुश्ती टीम उपविजेता रही।

प्रतियोगिता के समापन पर विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों के उत्साह और खेल भावना की सराहना करते हुए आयोजकों ने उन्हें भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान खेल प्रतिभाओं को खेल के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी जागरूक किया गया। निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग से बचने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के उद्देश्य से आवासीय बालक एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र, डे बोर्डिंग बालिका एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र, खेलो इंडिया कुश्ती बालक एवं बालिका प्रशिक्षण केंद्र के खिलाड़ियों सहित स्टेडियम में अभ्यासरत अन्य खिलाड़ियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई।

जिला खेल कार्यालय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य खिलाड़ियों में खेल भावना को बढ़ावा देने के साथ-साथ उन्हें अनुशासन, स्वास्थ्य और नशामुक्त जीवन के प्रति जागरूक करना रहा। इस अवसर पर जिला खेल समन्वयक कौशल किशोर मरांडी, कोच योगेश यादव सहित अन्य खेल पदाधिकारी एवं प्रशिक्षक उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें: Sahibganj: बरहेट-बोरियो मुख्य मार्ग पर बड़ा सड़क हादसा, लोगांय टर्निंग पॉइंट पर कई लोग घायल

MOHSIN RAJA
Author: MOHSIN RAJA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!