Sahibganj: छठ महापर्व पर अभाविप की पहल, मुक्तेश्वरनाथ धाम गंगा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान, श्रद्धालुओं के लिए लगेगा सेवा शिविर

Sahibganj: ABVP takes initiative for the Chhath festival; conducts a cleanliness drive at the Mukteshwarnath Dham Ganga Ghat and will set up a service camp for devotees.

Sahibganj: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की साहिबगंज नगर इकाई ने विशेष पहल की है। पर्व के मद्देनजर परिषद के कार्यकर्ताओं ने मुक्तेश्वरनाथ धाम गंगा घाट पर स्वच्छता अभियान चलाकर घाट एवं आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की। इस दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए स्वच्छ एवं सुंदर छठ घाट बनाने का संदेश दिया गया।

स्वच्छता अभियान में मुख्य रूप से अभाविप के प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक इंद्रजीत साह उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व केवल आस्था का पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति, संस्कृति और पर्यावरण के प्रति सम्मान का भी प्रतीक है। ऐसे में गंगा घाटों की स्वच्छता एवं पवित्रता बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों से अपील की कि पूजा के दौरान घाटों पर गंदगी न फैलाएं और स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें।

अभाविप की ओर से छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष भी मुक्तेश्वरनाथ धाम गंगा घाट पर छठ पूजा सेवा शिविर लगाया जाएगा। परिषद के कार्यकर्ताओं के अनुसार, शिविर में छठ व्रतियों के बीच दूध, गंगाजल, अगरबत्ती, धूप, माचिस, पूजा सामग्री एवं पीने के पानी सहित अन्य आवश्यक सामग्रियों का वितरण किया जाएगा। पर्व के दौरान कार्यकर्ता श्रद्धालुओं की सेवा और सुविधा के लिए सक्रिय रहेंगे।

इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अविनाश साह, नगर मंत्री चंदन कुमार, जिला कार्यालय मंत्री अंकुश कुमार, पूर्णव कुमार, प्रीति सरकार एवं अनुरंजन प्रसाद सहित अभाविप के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: Ranchi: चाइनीज लड़ियों पर भारी पड़ रही तोरण की चमक, पारंपरिक सजावट से जगमगाई राजधानी

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This