Sahibganj: होमगार्ड को प्रतिदिन 1088 रुपये होगा मानदेय भुगतान

Sahibganj: उपायुक्त हेमंत सती के अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में गृह रक्षा वाहिनी अंतर्गत विभिन्न समस्याओं के निराकरण संबंधी बैठक की गई। उपायुक्त ने बताया गया कि 10 अगस्त से होमगार्ड को प्रतिदिन 1088 रुपए मानदेय भुगतान करना है। बताया गया कि झारखण्ड सरकार द्वारा निदेशित है कि सुरक्षा हेतु पहले गृह रक्षक को प्रतिनियुक्त किया जाना है।

उपायुक्त ने सभी संस्थानों में बात कर होमगार्ड की प्रतिनियुक्ति करना सुनिश्चित करने का निर्देशित किया  एवं सभी होमगार्ड को फिजिकल ट्रेनिंग भी कराने  को कहा गया। सदर अस्पताल, कस्तूरबा गांधी विद्यालय, नया परिषदन भवन, बैंक, सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में होमगार्ड को प्राथमिकता देकर प्रतिनिधित्व करने हेतु कहा गया।

मौके पर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह, होमगार्ड डीएसपी सूरज कुमार, होमगार्ड कमांडेंट रणजीत पंडित, सार्जेंट मेजर रोहित पांडे, जिला शिक्षा पदाधिकारी सौरभ प्रकाश एवं अन्य उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें: संताल परगना चैंपियनशिप 2025 का भव्य शुभारंभ, Sahibganj में दो दिवसीय खेल का आयोजन

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!