Sahibganj: पूर्व विधायक के आवासीय कार्यालय में हुई प्रखंड कमेटी की बैठक

Sahibganj: जिले के बरहरवा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत श्रीकुंड स्थित पूर्व विधायक अकिल अख्तर के आवासीय कार्यालय में झारखंड समाजसेवी संगठन के प्रखंड स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें बरहरवा प्रखंड कमेटी के पदाधिकारी, जोन प्रभारी एवं पंचायत प्रभारियों ने भाग लिया। इस दौरान मुख्य रूप से युवा नेता अफीफ अमसल मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अंसार अली उर्फ मिंटू ने किया।

वहीं युवा नेता अफीफ अमसल ने संगठन के कामकाज की समीक्षा की एवं अगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व विधायक जनाब अकिल अख्तर पाकुड़ विधानसभा के शोषित, पिछड़ों और अपने हक अधिकार से वंचित लोगों के लिए चुनावी मैदान में उतरेंगे। पाकुड़ विधानसभा को मॉडल विधानसभा के रूप में विकसित करना उनका सपना है। इसलिए जनता के हक अधिकार और विकसित पाकुड़ के सपने को साकार करने के लिए विधानसभा फतह करने की मिशन पर युद्धस्तर पर काम करना है। अकिल अख्तर को जनता एक आशा के रूप में देख रही है, उनके आशा को साकार करने के लिए दिन रात मेहनत कर अपने नेता को विधानसभा भेजना ही एकमात्र लक्ष्य होना चाहिए।

इसके अलावा बैठक में सर्वसम्मति से झारखंड समाजसेवी संगठन का विस्तार किया गया। पूर्व में आजसू पार्टी के प्रखंड कमिटी एवं पंचायत कमिटी से जुड़े पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को यथा पद पर ही मनोनित किया गया। 

मौके पर वरिष्ठ कार्यकर्ता मो. सायेबान, अब्दुल मालिक, मास्टर मुजीबुर, सरफराज अहमद, हाशिम अख्तर, अब्दुल गनी, राजीव रंजन, अबुल कलाम, शाफिकुल इस्लाम, फरोग अहसान, सद्दाम हुसैन, इसराइल शेख, वासिम अख्तर सहित अन्य मौजूद थे।

ये भी पढ़ें: Sahibganj: उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से सुनी लोगों की समस्याएं

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!