Sahibganj: आठवें दिन भी ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की जांच प्रक्रिया जारी

साहिबगंज। आगामी विधानसभा चुनाव 2024 की तैयारियों को सुनिश्चित करने के लिए ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच (FLC) की प्रक्रिया आठवां दिन भी जारी रहा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी – सह उपायुक्त हेमंत सती की निगरानी में साहेबगंज के ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम में यह महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है। जांच प्रक्रिया के दौरान, ईवीएम और वीवीपैट मशीनों का सावधानीपूर्वक निरीक्षण किया जा रहा है ताकि चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की तकनीकी या भौतिक गड़बड़ी को रोका जा सके। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में मशीनों की सफाई और तकनीकी परीक्षण, मॉक पोलिंग, किया जा रहा है।

उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री हेमंत सती ने ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच (FLC) की प्रक्रिया आज से आरंभ मॉक पोलिंग, का जायजा लिया गया, सुरक्षा कर्मियों को निर्देश दिया कि वे पूरी सतर्कता के साथ स्ट्रॉन्ग रूम की निगरानी करें और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए तत्पर रहें।

FLC की यह प्रक्रिया 11 सितंबर तक चलेगी, जिसके दौरान सभी ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की पूरी तरह से जांच की जाएगी। इसके तहत, मशीनों के तकनीकी और भौतिक हिस्सों का निरीक्षण किया जा रहा है, जिसमें मशीनों की सफाई, मॉक पोलिंग, और सभी आवश्यक तकनीकी परीक्षण शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: Sahibganj: डीसी ने की शिक्षा परियोजना संबंधित कार्यों की समीक्षा

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!