Sahibganj: प्राथमिक स्वाबलंबी सहकारी समिति लिमटेड की वार्षिक आम सभा का आयोजन

साहिबगंज। पलाश JSLPS अंतर्गत प्रखण्ड तालझारी पंचायत- कल्याणी के मोतीझरना आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक स्वाबलंबी सहकारी समिति लिमटेड की वार्षिक आम सभा की गई। इस संकुल में कुल 4 पंचायत के कुल 40 राजस्व ग्राम में कुल 282 SHG में 3867 महिलाएं जुड़ी हुई है। सरकार द्वारा आजीविका बढ़ाने के लिए उद्देश्य से संकुल संगठन द्वारा विभिन्न मद में कम ब्याज में ऋण जैसे समुदायिक निवेश निधि, चक्रीय निधि, कैश क्रेडिट लिंकेज मुहैया करा कर ग्रामीण क्षेत्र में आजीविका के साथ साथ स्वरोजगार से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।

इस वार्षिक आम सभा में वित्तीय वर्ष 2023- 24 के आय व्यय को प्रस्तुत किया गया जिसमें CLF को कुल वार्षिक लाभ 636270 हुआ। संकुल में सामुदायिक स्तर पर कुल लगभग 40 महिला कैडर  कार्य कर आजीविका संवर्धन कर स्वयं एवं ग्रामीण क्षेत्र की  SHG से जुड़ी महिलाओं को सशक्त, स्वावलंबी एवं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कर रही है। अभी कुल 40 राजस्व ग्राम में मात्र 237 परिवार छुटे हुए जो SHG से जोड़ने का इस वित्तीय वर्ष का लक्ष्य रखा गया है। पलाश JSLPS के तहत DDU GKY एवं RSETI के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार युवक युवतियों को  प्रशिक्षण मुहैया कराकर आत्म निर्भर बनाने का कार्य किया जा रहा है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में SBI के  महाराजपुर के शाखा प्रबंधक  विक्रांत कुमार,JRGB के शाखा प्रबंधक संतोष कुमार, कल्याणी पंचायत के मुखिया श्री मोहन मरांडी पलाश जेएसएलपीएस प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक सरफराज नवाज, समुदायिक समन्वयक संतोष कुमार, शाहनवाज,BAO विभाकांत झा, CLF अध्यक्ष अनिता देवी, सचिव उषा देवी, कोषाध्यक्ष जैनब खातून, बैंक सखी रुकसार, चंदना, तरन्नुम, प्रीती, नूतन, राधा एवं अन्य सैकड़ों सखी मंडल की दीदी उपस्थित हुई।

यह भी पढ़ें: Sahibganj: प्री व पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति से संबंधित समीक्षा बैठक संपन्न

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!