Sahibganj: स्वच्छता ही सेवा अभियान को लेकर बैठक आयोजित

  • 07 सितम्बर से 02 अक्टूबर, 2024 तक आयोजित होंगे “स्वच्छता ही सेवा” अभियान

Sahibganj: स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 को लेकर उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा ने कार्यालय प्रकोष्ठ में सफल संचालन हेतु बैठक की। बैठक में उन्होंने अभियान को लेकर जानकारी दी और इसे सफल बनाने का निदेश दिया। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 के रूप में मनाया जाएगा।

उप विकास आयुक्त ने इस अभियान को लेकर जिले के सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों सहित सभी जिलेवासियों से अपील किया है कि इस अभियान में बढ़- चढ़कर कर हिस्सा ले और इसे सफल बनायें। उन्होंने पदाधिकारी एवं कर्मचारियों को भी इस अभियान को सफल बनाने के लिए निदेशित किया।

बैठक में  स्वच्छता ही सेवा की सेवा 2024 के तीन प्रमुख स्तंभ स्वच्छता की भागीदारी सार्वजनिक भागीदारी जागरूकता, संपूर्ण स्वच्छता जिसमें स्वच्छता लक्ष्य इकाई भी शामिल है एवं सफाई मित्र स्वच्छता शिविर निवारण स्वास्थ्य जांच और सामाजिक सुरक्षा कवरेज पर चर्चा की गई।

स्वच्छता की भागीदारी जिसके तहत ग्राम स्तर पर व्यवहार परिवर्तन एवं जन भागीदारी को सुनिश्चित करना। संपूर्ण स्वच्छता अभियान के तहत बड़े पैमाने पर स्वच्छता अभियान चलाए जाएंगे जैसे सार्वजनिक संस्थान, कार्यालय संस्थागत ,भवन हाट,  बाजार तालाब, पर्यटन स्थल, धार्मिक स्थल इत्यादि की सफाई की जाएगी। सफाई मित्र सुरक्षा शिविर सफाई मित्र के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमें सफाई मित्र के लिए कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु शिविर का आयोजन।  उक्त कार्यक्रम के तहत ग्राम स्तर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाना है

स्वच्छता थीम पर आधारित प्रदर्शनी, अपशिष्ट प्रबंधन कार्यशाला, अपशिष्ट संग्रहण अभियान, स्वच्छता उत्सव और स्कूल कॉलेज में बच्चों के बीच स्वच्छता की थीम पर प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। उन्होने कहा कि ऐसे गांव और वार्ड चिन्हित करें, जिन्हें स्वच्छता में आदर्श के रूप में प्रस्तुत किया जा सके। उन्होंने इस अभियान में सभी की जन भागीदारी सुनिश्चित कराने पर बल दिया।  उन्होंने कहा कि जन भागीदारी से  जिले को स्वच्छ बनाने में सफलता मिलेगी।

मौके पर मुख्यालय डीएसपी विजय कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी कुमार हर्ष, सहायक अभियंता, कनिया अभियंता उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: Sahibganj: निर्माणाधीन इनडोर स्टेडियम का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!